17 नवंबर को मेष राशि के लोग अपने काम पर ध्यान लगाएं, वृष राशि के लोगों को व्यापार में लाभ हो सकता है

मंगलवार, 17 नवंबर को टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष और वृष राशि के लोग लाभ में रहेंगे। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए मंगलवार, 17 नवंबर का दिन कैसा रहेगा...

मेष - SEVEN OF SWORDS

आपको अपने काम और महत्वाकांक्षा पर अधिक ध्यान देकर उसी पर फोकस बनाए रखना होगा। दूसरों की बातों में आकर अपने निर्णय को ना बदले। पैसों के व्यवहार में कोई आपको फंसा सकता है। खासकर के करीब रिश्तेदारों में से कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। कोई भी व्यवहार करते समय दस्तावेज पूरे ध्यान से पढ़ें।

करियर: आपके काम का बोझ बढ़ने की वजह से काम के प्रति आप अधिक गंभीर होकर अपने लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

लव: नए व्यक्ति से बन रही जान-पहचान को तुरंत रिलेशनशिप में बदलने की कोशिश ना करें।

हेल्थ: पीठ और पैर की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर : 8

वृषभ - THE EMPEROR

अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। पिता द्वारा बनाए गए बिजनेस को आगे बढ़ाने की आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। आज कठिन कार्य को पूरा करने पर अधिक ध्यान देना होगा। दिन की शुरुआत से थोड़ी कठिनाइयां महसूस होगी, लेकिन उनको दूर करने के साधन भी आपको आसानी से उपलब्ध होंगे।

करियर: पारिवारिक व्यापार में अनुभवी व्यक्तियों द्वारा मिल रही सलाह को लेकर आगे बढ़े।

लव: पार्टनर के प्रति कठोर व्यवहार ना रखें। यदि उनसे गलती हुई है तो उनको गलती का एहसास कोमल शब्दों में भी दिलाया जा सकता है।

हेल्थ: शरीर में बनी विटामिंस की कमी थकान पैदा कर सकती है।

लकी कलर: मरून

लकी नंबर : 3

मिथुन - THE CHARIOT

परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। इस यात्रा द्वारा आपको आनंद और समाधान प्राप्त होगा। परिवार के साथ बिताया हुआ वक्त आपको आनंद दिलाएगा और रिश्तों को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा पूरी तरह से सफल नहीं हो सकती, फिर भी अपनी कोशिश जारी रखें।

करियर: युवाओं को विदेश में काम मिलने के चान्सेस होंगे।

लव: रिलेशनशिप की शुरुआत में मतभेद होने के बावजूद भी रिलेशनशिप बेहतरीन रहेगा।

हेल्थ: स्त्रियों को उनको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं सता सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर: 4

कर्क - THE DEVIL

आपकी छोटी बातों में भी रुकावट आ रही है। अपने ध्यान को ना भटकने दे। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में बदलाव लाकर अधिक ध्यान देकर काम करना होगा। शादी से जुड़े आपके विचारों को अच्छी तरह से परखे और जो आपके अंदर बदलाव लाना है उस बात पर अधिक ध्यान दें।

करियर: सेहत में आ रहा बदलाव आपके काम पर भी असर दिखाएगा।

लव: विवाह संबंधी निर्णय लेने में और देरी ना करें।

हेल्थ: कम इम्युनिटी की वजह से आपको वायरल फीवर और बदन दर्द का सामना हो सकता है।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर: 1

सिंह - JUDGEMENT

आपके दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। अभी तक किए गए प्रयत्न को सफलता मिलने के लिए शुरुआत हो गई है। परिवार संबंधित कोई खुश खबर मिल सकती है। पुराने झगड़े और कोर्ट के केस सुलझ जाएंगे।

करियर: करियर में आसानी से तरक्की मिलेगी।

लव: पार्टनर्स आपसी मतभेद को भुलाकर रिश्ते की नई शुरुआत फिर से करने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ: बदलते वातावरण की वजह से सर्दी खांसी जैसी बीमारियां हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर: 7

कन्या - THE HIEROPHANT

विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षेत्र में आसानी से प्रगति होगी। परिवार के साथ आपके संबंध और बेहतरीन बनते जाएंगे। आपकी प्रगति की वजह से आपके माता-पिता को आनंद प्राप्त होगा। कुछ विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ काम करने के भी मौके प्राप्त हो सकते हैं।

करियर: आपके बॉस द्वारा आपके काम को नवाजा जा सकता है।

लव: अविवाहित लोगों की शादी अचानक से तय होने की आशंका।

हेल्थ: बाल संबंधित समस्याएं बढ़ सकती है।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 3

तुला - SIX OF CUPS

आज दिन भर के घर में रिश्तेदारों की चहल-पहल बनी रहेगी। मित्र परिवार और रिश्तेदारों के साथ बनाया बिताया समय आपको खुशियां देगा। रिश्तेदारों द्वारा के कुछ काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब रह सकती है। विशेषता जब बात प्रॉपर्टी से जुड़ी हो।

करियर : रियल एस्टेट से जुड़े लोगों का काम का प्रेशर बढ़ेगा। अभी चल रहे काम का निजी भविष्य में बड़ा फायदा मिल सकता है।

लव: पार्टनर द्वारा कोई सरप्राइस मिलेगा।

हेल्थ: एक्यूप्रेशर द्वारा कई सारी बीमारियों से छुटकारा आपको मिल सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर: 1

वृश्चिक - QUEEN OF WANDS

घर परिवार और काम की जगह दोनों पर महिलाओं की अपनी पकड़ मजबूत रहेगी। महिलाओं द्वारा लिए गए निर्णय सभी के लिए फायदेमंद रहेंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता माता-पिता को सता सकती है। यदि आप नई प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के समय आपके साथ घर की किसी महिला का नाम लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर: काम की जगह चल रहे षड़यंत्र को मिटाने की आपकी कोशिश सफल रहेगी।

लव: रिलेशनशिप में चल रहे विवादों को घर के लोग तक ना पहुंचने दे।

हेल्थ: अधिक थकान की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर: 5

धनु - KING OF WANDS

परिवार के लोगों द्वारा लिए गए निर्णय आपको नाराजगी दिला सकते हैं। आपके जिद्दी स्वभाव की वजह से वाद विवाद उत्पन्न होंगे, जिसकी तकलीफ आपको और आपके साथ आसपास के लोगों को भी होगी। यदि आप भागीदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आपके पार्टनर के साथ बात करते समय अपशब्द का इस्तेमाल ना करें।

करियर: अपेक्षित बड़ी डील न होने की वजह से आपको अस्वस्थता महसूस होगी लेकिन यह काम जल्दी पूरा होगा।

लव: आपका अहंकार और जिद की वजह से रिश्ता टूट सकता है।

हेल्थ: बढ़ते वजन की वजह से शारीरिक तकलीफ भी बढ़ सकती है।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 7

मकर - PAGE OF CUPS

आज आपका अधिकतर समय अध्यात्म से जुड़ी बातों को सीखने में और अपने कला गुणों को और बेहतरीन बनाने में जाएगा। रोजमर्रा के कामों से ब्रेक लेकर अपनी हॉबी पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आपके लेखन और कला गुणों द्वारा आप अपने अंदर दबी भावनाओं को योग्य दिशा देकर व्यक्त कर पाएंगे।

करियर: युवाओं को मित्र द्वारा काम संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

लव: रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव दिखने लगेगा।

हेल्थ : बच्चों को एलर्जी संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: गुलाबी

लकी नंबर : 9

कुंभ - DEATH

पैसों संबंधित आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। अभी की परिस्थिति में लिए हुए हर निर्णय गलत साबित होगा। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेना आज के दिन टालें। आपको मानसिक अस्थिरता और चंचलता का सामना करना पड़ेगा। हर व्यक्ति के प्रति आपका बढ़ता शक आपको मानसिक रूप से तकलीफ दे सकता है।

करियर: नौकरी की वजह से आप पर तनाव बना रहेगा।

लव: पार्टनर एक दूसरे की गलतियों को माफ करके आगे बढ़ना सीखेंगे।

हेल्थ: सेहत की तरफ ध्यान ना देना आपकी तकलीफ और बढ़ा सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर: 6

मीन - ACE OF PENTACLES

पैसों की आवक बढ़ेगी। आने वाले पैसों का निवेश योग्य तरीके से करने के लिए योजना बनानी होगी। आर्थिक परिस्थिति सुधारने की वजह से आपके अंदर सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवन को बेहतरीन बनाने की कोशिश और हर पहलू में प्रगति पाने की तमन्ना आपकी पूरी होगी।

करियर: नौकरी करने वालों को बोनस या ओव्हर टाइम का पैसा मिल पाएगा।

लव : पार्टनर की प्रगति आपको आनंद देगी।

हेल्थ: पीठ की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: ग्रे

लकी नंबर: 1



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
tuesday taro rashifal, aaj ka rashifal, mangalwar ka taro rashifal, 17 november rashifal, daily horoscope


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nwmzM4

Post a Comment

0 Comments